फिट इंडिया’ प्रोग्राम के तहत सायक्लोथाॅन का आयोजन 20 दिसम्बर
भोपाल/ फिट इंडिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत 20 दिसम्बर, 2020 को करीब 15 किलोमीटर लम्बी सायक्लोथाॅन का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। सायक्लोथाॅन का शुभारंभ लाल परेड ग्राउण्ड से 20 दिसम्बर को प्रातः 7.30 बजे पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी द्वारा किया जाएगा। संचालक खेल और युवा कल्याण श्री पवन कुमार जैन ने बताया कि सायक्लोथाॅन में खिलाड़ी, पुलिस के जवान, शासकीय अधिकारियों के साथ ही आमजनों की भागीदारी रहेगी। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए इस सायक्लोथाॅन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 15 किलो- -मीटर की इस सायक्लोथाॅन में लगभग 1 हजार से अधिक साायक्लिस्ट के भाग लेने की संभावना है।
खेल संचालक श्री पवन कुमार जैन ने बताया कि सायकल चलाना सेहत के लिए तो लाभदायक है ही पर्यावरण को भी प्रदूषण से मुक्त करने में यह सहायक है। नियमित सायक्लिंग से इम्यूनिटी में भी बढ़ोत्री होती है। प्रदेश के सभी जिलों में सायक्लोथाॅन का आयोजन किया जा रहा है। खेल संचालक ने यह भी बताया कि साक्लोथाॅन में कोई भी नागरिक अपनी सायकल और मास्क के साथ शामिल होकर भागीदारी कर सकता है यह पूरी तरह निःशुल्क है।
सायक्लोथाॅन लाल परेड ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर काली मंदिर (तलैया थाना),मोती मस्जिद,रायल मार्केट, हमीदिया हाॅस्पिटल होती हुई पुराना सचिवालय होकर लालघाटी चौराहा पहुंचेगी और यहाँ से व्ही.आई. पी. रोड़ होकर कमला पार्क,पोलेटेक्निक चौराहा,बाणगंगा चौराहा,होटल पलाश, रंगमहल चौराहा होती हुई टी.टी. नगर स्टेडियम पर समाप्त होगी।